पांचवीं मोहर्रम पर इंतजामिया कमेटी का चुनाव संपन्न,पर्व के सफल आयोजन पर हुई चर्चा,
पांचवीं मोहर्रम पर इंतजामिया कमेटी का चुनाव संपन्न,पर्व के सफल आयोजन पर हुई चर्चा,
संवाददाता:सुरेंद्र कुमार
बरवाडीह:पांचवीं मोहर्रम के अवसर पर रविवार को सरईडीह स्थित मोहर्रम इंतजामिया कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कमेटी के चुनाव के साथ-साथ मोहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया तथा पर्व के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।
बैठक में जेनरल खलिफा आफताब आलम, नाईफ खलिफा अलीहसन अंसारी, सदर फजले करीम, सेक्रेटरी इसराफिल अंसारी, खजांची वाजिद अंसारी सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग और भाईचारे का संदेश देने वाला अवसर है। इसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।बैठक में जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही युवाओं से मोहर्रम के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
कमेटी के सदस्यों ने विश्वास जताया कि सभी लोगों के सहयोग से इस वर्ष का मोहर्रम पर्व सरईडीह में शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रूप से संपन्न होगा।

