रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने सांसद से लगाई गुहार, बंद ट्रेनों के संचालन की मांग

सेवा में,
श्रीमान सांसद महोदय,पलामू।
विषय – रेल प्रशासन द्वारा CIC सेक्शन में दिनांक -22.06.2026 से 29.06.2026 तक बंद सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को चलवाने के संबंध में।
महाशय,
निवेदन पूर्वक कहना है कि बरवाडीह सेक्शन में तीसरी लाइन का N I के काम के बहाने बरकाकाना – डेहरी ऑन सोन – चोपन ,रांची -सासाराम – वाराणसी तक चलने वाली सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को दिनांक -22.06.2026 से 29.06.2026 तक बंद कर दिया गया है जबकि इस दरम्यान माल गाड़ी को दना – दन चलाया जाता है उक्त सभी मार्ग से सफ़र के लिए मात्र ट्रेन ही सुविधा है जिससे पलामू प्रमंडल वासियों को काफी कठिनाई होती है।
अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि उक्त मार्ग के सभी ट्रेनों को बिना बंद किए सुचारू रूप से चलवाने का कृपा प्रदान किया जाए।
आपका विश्वासी।
रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति पलामू।