मुखिया पर दिनदहाड़े फायरिंग! आरोपी ने किया सरेंडर

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में मुखिया अनुपम भगत पर गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग की गई। बांझी रोड स्थित एक अवैध शराब अड्डे के पास तीन अपराधियों ने उन पर हमला किया, जिसमें मुखिया बाल-बाल बच गए।
इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों में से एक नयन यादव ने बाद में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। नयन यादव पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के द्रोपद का रहने वाला है और वर्तमान में पोड़ैयाहाट में रह रहा था। इस वारदात में उसके साथ अंकित यादव और विकास यादव भी शामिल थे।