55 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने रखी आधारशिला

गिरनिया मोड़ से बड़की लाल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने रखी आधारशिला

गिरिडीह। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल गिरिडीह के तहत गिरनिया मोड़ से बड़की लाल मोड़ भाया तीन पतली तक 11.65 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण सह निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि सड़क बेहतर होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में संजय सिंह, फरदीन इम्तियाज आलम, विमल कुमार, निशात अंजुम समेत कई गणमान्य नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 55 करोड़ की बड़ी परियोजना में 27 करोड़ से बनेगी सड़क और 28 करोड़ मुआवजे पर होंगे खर्च ।