सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. इस हफ्ते सोने की कीमत में ₹6,438 और चांदी में ₹14,326 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब ₹28 हजार और चांदी ₹1.43 लाख प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। ऐसे में निवेश और खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है।