ममता बनर्जी पर दोहरी मार, पार्टी में विद्रोह और एफआईआर दर्ज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी के विधायक और सांसद बगावत पर उतारू हैं। बागी विधायकों ने विधानसभा में अलग गुट बना लिया है, तो बाकी सांसद भी अलग गुट बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज की गयी।