प्राथमिकी अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार

लेस्लीगंज (पलामू)। लेस्लीगंज थाना काण्ड संख्या 37/2026, धारा 64(1)/3(5) के प्राथमिकी अभियुक्त डी.सी. यादव उर्फ विकास यादव के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार अभियुक्त डी.सी. यादव उर्फ विकास यादव, पिता स्वर्गीय महेन्द्र यादव, निवासी पचमो, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू के घर पर पुलिस द्वारा विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई लेस्लीगंज थाना के पुलिस अधिकारी पु.अ.नि. हरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न हुई।
पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्त के आवास पर इश्तेहार तामिला कर निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में इश्तेहार तामिला की प्रक्रिया पूरी की गई।