तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह भंडारो मोड़ के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हा,दसे में बरवाड़ीह निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद असगर अंसारी की मौ,त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि असगर अंसारी रोजाना की तरह साइकिल पर सब्जी लेकर घर से निकले थे। पांडेयडीह भंडारो मोड़ के पास जैसे ही वे जा रहे थे, पीछे से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर हीरोडीह थाना पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जमुआ अस्पताल भेजा गया। जमुआ अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखाकर उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृ,त घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृ,तक के परिजन और पड़ोसियों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहम्मद असगर अंसारी एक परिश्रमी और ईमानदार व्यक्ति थे, जो रोजाना साइकिल से सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
हा,दसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गिरीडीह–कोडरमा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सडक़ पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से मुआवजे तथा आरोपी वाहन चालक की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।
परिचालन और पुलिस अधिकारी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने के लिए राजी किया, इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की तफ्तीश जारी है।