पचंबा थाना के एसआई प्रशांत कुमार सिंह निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

गिरिडीह में पचंबा थाना में पदस्थापित एसआई प्रशांत कुमार सिंह पर आखिरकार गाज गिर गई है। लगातार मिल रही शिकायतों और जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला नगर निगम चुनाव के दौरान हुई फायरिंग और पथराव की घटना से जुड़ा है, जिसमें जमानत पर छूटे चार आरोपियों को जेल से बाहर निकलते ही दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगे थे। कोर्ट परिसर के बाहर आरोपियों के समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया था। शिकायतों की जांच के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए कहा कि मामले में विभागीय जांच भी कराई जाएगी और दोष साबित होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed