टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, बागी सांसदों पर महुआ मोइत्रा का तीखा हमला

तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महुआ मोइत्रा ने टीएमसी सांसदों की बगावत पर एक्स पर पोस्ट में कहा कि सांसद 2024 में टीएमसी के टिकट पर जीते थे। जनादेश NDA के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी, गद्दार अब बीजेपी में शामिल हो जाएं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं।

बता दें कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है।

You may have missed