पायल कुमारी मौत मामले में जांच तेज, उसरी नदी की गहराई नाप रही पुलिस

गिरिडीह. पिछले दिनों 16 वर्षीया छात्रा पायल कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच तेज कर दिया है. उसरी नदी के जिस स्थल पर पायल की मौत हुई है उस स्थल पर नदी की गहराई और पानी का आकलन किया गया. पुलिस के जवान उसरी नदी के पानी में उतारे गए और गहराई की मापी की गई. अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग गहराई थी लेकिन यह गहराई अधिकतम 6:30 फीट की थी. बता दे की 18 मई को घर से गायब पायल की लाश उसरी नदी से 20 मई को बरामद की गई थी. इसके बाद मामले के उद्भेदन को लेकर कई लोगों ने आंदोलन भी किया है.