महेशमुंडा स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास में सड़क निर्माण कार्य, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा यातायात प्रभावित
महेशमुंडा स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास में सड़क निर्माण कार्य, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा यातायात प्रभावित
गिरिडीह जिले के महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एलएचएस-10 (लेवल होल्डिंग सबवे) में सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूर्व रेलवे ने आवश्यक सूचना जारी की है। रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (वर्क्स), मधुपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार 7 जून 2026 की रात 9 बजे से 8 जून 2026 की सुबह 5 बजे तक सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने बताया है कि निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए उक्त अवधि में एलएचएस-10 के पास सड़क यातायात पर अस्थायी रोक लगाई जाएगी। कार्य के दौरान रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आरपीएफ, स्थानीय थाना बंगाबाद तथा संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग एवं पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य लगभग 8 घंटे तक चलेगा। इस दौरान आम लोगों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने तथा रेलवे प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
रेलवे ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर यातायात को पुनः सामान्य कर दिया जाएगा।

