⚠️ पशुपालन विभाग में 2 दिन से खड़ा बीमार बैल, लाभुकों को क्या मिलेगा यही विकल्प?

एक जोड़ा बैल पशुपालन विभाग कार्यालय में 2 दिन से है, एक ही जोड़ा है, कोई दूसरा विकल्प नहीं।

क्या पलामू के लाभुक इसी एक जोड़ा कुपोषित बीमार बैल से खेत जोतएंगे। क्या यही गुणवत्ता का स्तर है सरकारी बैल वितरण योजना का।

वेटनरी सर्जन डॉ मिंज ने हमसे इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी बीमार बैल का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं बनाते। इसका स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनेगा कि नहीं।