विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए धनबाद रवाना
प्रकाशन हेतु,
मेदिनीनगर,
दिनांक : 02 जून 2026.
विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल, पलामू के कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु धनबाद गए : विहिप पलामू।
आज विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल, पलामू से प्रशिक्षणार्थी प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस से धनबाद के लिए रवाना हुए। ज्ञातब्य है कि झारखंड प्रांत बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आज दिनांक 02 जून 2026 से 10 जून 2026 तक सरस्वती विद्या मंदिर, सिनिडीह, धनबाद में आयोजित किया जा रहा है। बजरंग दल “प्रांत प्रशिक्षण वर्ग’ (शौर्य प्रशिक्षण वर्ग) विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर होता है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देश प्रेम, देशभक्ति, शारीरिक व मानसिक क्षमता, अनुशासन और सनातन धर्म की रक्षा करने की भावना को विकसित करना है।
आज प्रशिक्षण के लिए जिला से सम्मानित सदस्य गण गणेश प्रसाद गुप्ता, प्रकाश कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, शिवम कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, देवनारायण कुमार, बिशाल कुमार, अमित कुमार, सहदेव विश्वकर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, अंकेश कुमार, विष्णु गोस्वामी, पवन देव कुमार, सुजीत कुमार, कार्तिक कुमार और प्रकाश कुमार रवाना हुए।इनके साथ प्रशिक्षण देने हेतु जिला से ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित ट्रेनर जिला बजरंग दल सह संयोजक हिमांशु पांडेय भी रवाना हुए।
कार्यकर्त्ताओं के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन हेतु रेलवे स्टेशन पर प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी, चैनपुर प्रखंड विहिप अध्यक्ष देवराज शर्मा और चैनपुर प्रखंड विहिप मंत्री घनश्याम गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

