हाइवा ऑनर एसोशिएशन दो नवम्बर से करेगी अनिश्चितकालीन चक्का जाम

0
721bc899-9780-4879-b6bc-63f764a8fdea

हाइवा ऑनर एसोशिएशन दो नवम्बर से करेगी अनिश्चितकालीन चक्का जाम
बालूमाथ हाइवा ऑनर एसोसिएशन आगामी दो नवम्बर गुरुवार से भाड़ा वृद्धि,स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता देने सहित कई मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेगी । इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के सचिव देवपाल कुमार ने बताया कि डीवीसी कंपनी के तुबेद कोल परियोजना से कुसमाही कोल साइडिंग तक कोयला का परिवहन किया जा रहा है ।जिसमें बिना भाड़ा निर्धारित किए हुए एवं स्थानीय वाहनों तथा लातेहार हाइवा ओनर एसोसिएशन को बिना प्राथमिकता दिए हुए बाहरी वाहनों से मनमानी तरीके से कोयला का परिवहन किया जा रहा है । इसको लेकर कई बार कंपनी से वार्ता हुई लेकिन सफल नहीं हुआ । इसको लेकर जिले के उपायुक्त,एसडीओ को भी इस संबंध में कई बार आवेदन दिया जा चुका है । अंततः थक हारकर हम लोगों ने निर्णय लिया है कि आगामी गुरुवार से हाईवा ओनर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेंगी ।वही आयोजित चक्का जाम को लेकर ओनर एसोसिएशन द्वारा पोस्टर चिपकाओ अभियान चलाया गया । जिसमें बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न स्थानों समेत तुबेद से कुसमाही तक पड़ने वाले विभिन्न गांव,नाका,चैकपोस्ट समेत कई स्थानों पर पोस्टर चिपकाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *