सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद परिवारों को दी अंतिम संस्कार सामग्री

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ने मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराया अंतिम संस्कार सामग्री,

संवाददाता:सुरेंद्र कुमार

बरवाडीह:लातेहार जिले के बरवाडी़ह प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तीन जरूरतमंद मृतक परिवार को अंतिम संस्कार हेतु आटा,तेल,आनज एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई.इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों हरातू पंचायत के रामलाल सिंह व महावीर सिंह,जबकि चुंगरू पंचायत के नावाडीह ग्राम के निवासी रमेश भुइंया की बीते दिनों आकस्मिक मौत हो गई थी.तीनो मूर्तकों के परिजनों ने दाह संस्कार के उपरांत अंतिम कार्यक्रम दशगात्र ब ब्रह्माभोज हेतुआर्थिक रूप से कमजोर परिवार को इस कठिन समय में कार्यक्रम करने ने हो रही परेशानी को देखते हुई सामाजिक कार्यकर्ता ने इस दुख की खड़ी में सहयोग प्रदान किया है.सहयोग मिलने से परिजनों ने राहत महसूस की,अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना समाज का दायित्व है,जिसमें हम हमेशा सभी के साथ खड़े हैं,उन्होंने आगे भी जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने की बात कही.जानकारी हो की इससे पूर्व भी सामाजिक कार्यकर्ता श्री सिंह अपने गृह चुंगरू ब आसपास के पंचायत के लोगो के निर्धन परिवार के लड़कियों के शादी विवाह व अन्य कार्यक्रम बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान करते हैं .स्थानीय लोगों ने उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है,