पांकी में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत
पांकी में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार नाबालिक की मौत, दो गंभीर
पलामू जिले की पांकी थाना क्षेत्र के पांकी-मेदनीनगर मुख्य पथ पर माड़न के पास अनियंत्रित हाइवा और बाइक की सीधी भिड़ंत में 17 वर्षीय नाबालिक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित बैरवइयां निवासी कुश कुमार (पिता जगदीश भुइयां) के रूप में हुई है. वहीं बाइक पर सवार पांकी के बैदा (गौरीदह) निवासी अजय कुमार (पिता रमेश भुइयां) और मुकेश कुमार (पिता चमरू भुइयां) गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक कुश कुमार रिश्ते में अजय का भगिना था और मुकेश उसका दोस्त था. दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है. कुश पांकी स्थित नानी घर आया हुआ था. वह शुक्रवार रात्रि बाइक (संख्या जेएच 03 ए एक्स 0447) से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान माड़न के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा (जेएच 03 वी 1546) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के तत्काल इसके बाद परिजन सभी को पांकी अस्पताल ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया. मेदिनीनगर अस्पताल में डॉक्टर

