पलामू में खत्म हो रहे तालाब और कुएं, वरिष्ठ नागरिक मंच ने उपायुक्त से लगाई गुहार

सेवा में,
श्रीमान उपायुक्त महोदय,
पलामू।

विषय :- मेदिनीनगर परिक्षेत्र में जल स्रोत तालाब एवं विभिन्न बड़े कुओं के खत्म हो रहे अस्तित्व के संबंध में।

महोदय,

उपयुक्त विषय के संबंध में सादर ध्यान आकृष्ट करना है कि मेदिनीनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई तालाब एवं कुएं हुआ करते थे, परंतु वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है। प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में पेयजल संकट शहर की पहचान बनता जा रहा है। इसके पीछे प्रमुख कारण जल स्रोतों का लगातार समाप्त होना एवं उनकी उपेक्षा है।

माननीय महोदय से विनम्र अनुरोध है कि इस विषय पर प्रशासनिक दृष्टि डालते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। आपके समक्ष कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत हैं —

  1. नवाटोली तालाब :-
    यह तालाब नवाटोली मोहल्ले में स्थित एक बड़ा जल स्रोत था, किंतु आज इसे कूड़ादान में परिवर्तित कर दिया गया है। इसके वास्तविक क्षेत्रफल के साथ छेड़छाड़ की गई है तथा जल संग्रह एवं जल निकासी दोनों मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। वर्तमान में तालाब कूड़ा-करकट एवं गंदगी से भरा पड़ा है।
  2. आबादगंज तालाब :-
    कई हेक्टेयर में फैला यह तालाब आज अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहा है। आबादगंज क्षेत्र, जो सर्वाधिक पेयजल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, वहां इस तालाब के सूखने एवं गंदगी से भर जाने के कारण जल स्रोतों पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। वर्तमान में यह तालाब लगभग 80% मृतप्राय हो चुका है।
  3. बस स्टैंड तालाब :-
    यह तालाब तीन तालाबों की संरचना पर आधारित था। प्रथम तालाब में शहर का गंदा पानी जमा होता था, जो छनकर दूसरे तालाब में पहुँचता था तथा अंततः तीसरे तालाब में स्वच्छ जल के रूप में संग्रहित होता था। किंतु आज प्रथम एवं द्वितीय तालाब पूरी तरह गंदगी, कूड़ा-करकट एवं अतिक्रमण का शिकार हो चुके हैं। तीन में से दो तालाब पूर्णतः मृतप्राय स्थिति में पहुँच चुके हैं।

इसी प्रकार (4) हमीदगंज तालाब नियर श्री सूर्य मंदिर (5) रोटरी स्कूल तालाब, (6) शाहपुर तालाब, (7) पनेरी बाँध तालाब का भी यही हाल है।
विभिन्न कुंआ का संरक्षण- शहर के विभिन्न क्षेत्र में लगभग 20 से 25 कुआं हुआ करता था आज इनमें से चार से पांच जीवित है बाकी को समाप्त कर दिया गया है वर्तमान में जो कुआं जीवित हैं वह निम्न है
1- चौधराना बाजार बताशा बाजार
2- बली साव के सामने
3- अंबेडकर पार्क के सामने सब्जी बाजार में
4- छ मुहान पुलिस क्लब में,
यह आश्चर्य की बात है कि यह सभी जीवित कुऔं में जल बरकरार है, यदि बाकी के 20 कुऔ को आज भी खोज लिया जाए और उनका संरक्षण कर दिया जाए तो निश्चित तौर पर गर्मी में जल संकट इन कुओं से दूर किया जा सकता है साथ ही साथ आने वाली पीढ़ी को इन जल स्रोतों से परिचित कराया जा सकता है,

वरिष्ठ नागरिक मंच, पलामू आपके समक्ष प्रार्थना करता है कि यदि इन तालाबों की वर्तमान स्थिति को रोकने हेतु शीघ्र प्रशासनिक प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी माफ नहीं करेंगी। इन जल स्रोतों में लगातार कूड़ा फेंके जाने से न केवल तालाब अपना अस्तित्व खो रहे हैं, बल्कि भूमिगत जल भी दूषित होता जा रहा है।

शहर के विभिन्न तालाबों में वर्षा जल संग्रह एवं निकासी हेतु विशेष मार्ग बनाए गए थे, किंतु वर्तमान में उन मार्गों के अवरुद्ध हो जाने के कारण तालाब धीरे-धीरे मृतप्राय होते जा रहे हैं। कहीं न कहीं यही स्थिति इन तालाबों के साथ भी उत्पन्न हुई है।

एक साक्ष्य के रूप में हमारे मंच द्वारा ड्रोन शूटिंग के माध्यम से तैयार वीडियो एक पेन ड्राइव में संलग्न कर आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे शहर के विभिन्न तालाबों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया जा सकता है।

माननीय महोदय से विनम्र प्रार्थना है कि हमारे भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु आपका एक सशक्त कदम पलामू के पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप इस गंभीर विषय में आवश्यक हस्तक्षेप अवश्य करेंगे।

वरिष्ठ नागरिक मंच, पलामू शहर के वरिष्ठ नागरिकों की एक मजबूत सामाजिक संस्था है, जिसमें विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त वरिष्ठजन शामिल हैं। उनके मार्गदर्शन में संस्था सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सदैव सक्रिय रहती है तथा प्रशासन के प्रत्येक सकारात्मक कदम में सहयोग हेतु प्रतिबद्ध है।

संलग्न :- ड्रोन शूटिंग के माध्यम से तैयार वीडियो का पेन ड्राइव संलग्न।

आपका आभारी
वरिष्ठ नागरिक मंच, पलामू