मनिका में पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मनिका- पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मनिका- मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिन्जो पंचायत के नौका बांध गांव में पिता की हत्या के मामले में मनिका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में मनिका थाना कांड संख्या 45/26 दिनांक 21 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, (BNS) की धारा 103 (1)/352 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक अभियुक चंदन कुमार (23 वर्ष) पिता स्वर्गीय राजकुमार सिंह ग्राम बाड़ी टोला नौका बांध, थाना मनिका जिला लातेहार का निवासी है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी चंदन कुमार ने अपने पिता राजकुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।