बिहार में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, कई जिलों में लू का अलर्ट

बिहार में पिछले 3-4 दिनों से गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मंगलवार (19 मई) को भी राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम का असर देखने को मिलेगा। खासकर दक्षिण बिहार के कई इलाकों में लू और हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने भभुआ, बक्सर और रोहतास जिले में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जहां एक तरफ दक्षिण बिहार गर्मी से तप रहा है, वहीं उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

You may have missed