पांकी में झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रखंड कमिटी का गठन 15 मई को
पांकी में झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रखंड कमिटी का गठन 15 मई को
थाना रोड स्थित बाबा मैरेज हॉल में होगा सम्मेलन, जिला पदाधिकारी होंगे शामिल
पांकी ,झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से 15 मई को पांकी थाना रोड स्थित बाबा मैरिज हॉल में एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पांकी प्रखंड के सभी 25 पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेता मिथिलेश पांडे ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, पंचायत एवं बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाना तथा कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मिथिलेश पांडे ने बताया कि इस अवसर पर पांकी प्रखंड कमिटी का गठन किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन कर नई कमिटी बनाई जाएगी। नई कमिटी संगठन को नई दिशा देगी और पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएगी। वीरेंद्र गिरी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा कि पांकी में आयोजित होने वाला यह कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन गांव-गांव तक और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने की अपील की। मिथिलेश पांडे ने पांकी प्रखंड की सभी 25 पंचायतों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी शामिल होंगे, जो कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।प्रेस वार्ता के दौरान मौके पर सुबोध सिंह, सुनील प्रसाद, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, उदय प्रसाद गुप्ता, नीतीश कुमार, संतोष भुइया, राजकुमार उरांव, संजय यादव तथा बलराम यादव उपस्थित थे

