राजपूत मोहल्ला स्थित किराये के कमरे में बाहरवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
राजपूत मोहल्ला स्थित किराये के कमरे में बाहरवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के राजपूत मोहल्ला में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली बाहरवीं की मेधावी छात्रा के आत्मह,त्या करने का मामला सामने आया है। मृ,तका की पहचान ताराटांड निवासी कैला टुड्डू की 17 वर्षीय पुत्री सविता टुड्डू के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सविता राजपूत मोहल्ला में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह इसी वर्ष 2026 में बाहरवीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी। फिलहाल आत्मह,त्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद श,व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच में जुट गई है।

