इंटरमीडिएट परीक्षा में ज्योति मेहता ने लहराया परचम, प्रखंड का बढ़ाया मान
इंटरमीडिएट परीक्षा में ज्योति मेहता ने लहराया परचम, प्रखंड का बढ़ाया मान
केतार। प्रखंड क्षेत्र के परसोडीह निवासी ज्योति मेहता ने इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 467 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता से गांव एवं प्रखंड में खुशी का माहौल है।
बताया जाता है कि अजय कुमार मेहता वर्तमान में धनबाद में झारखंड आरक्षी पुलिस में कार्यरत हैं। वहीं उनकी माता रीमा मेहता ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की।
सुदूरवर्ती क्षेत्र से आने वाली ज्योति मेहता ने आर गोविंद प्लस टू हाई स्कूल गढ़वा से पढ़ाई कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव और प्रखंड के लिए गौरव की बात बताया है।
सफलता पर ज्योति मेहता ने कहा कि इसका श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को जाता है, जिनके मार्गदर्शन और संस्कार से यह परिणाम संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए यूपीएससी की तैयारी कर समाज सेवा करना उनका लक्ष्य



