“बरगंडा के साईं मंदिर में चोरी, दीवार तोड़कर दान पेटी साफ”
शहर के बरगंडा स्थित पुराना साईं मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और दान पेटी से नकदी के साथ भगवान शंकर का घड़ा, कांसे की थाली, पूजा सामग्री तथा पंडित जी की साइकिल चुरा ली।
मंदिर के पंडित ने बताया कि दान पेटी में भक्तों की श्रद्धा की नकदी चोरों ने साफ कर दी। मंदिर सचिव सुजीत कुमार ने कहा, “सुबह करीब 4 बजे पंडित जी का फोन आया, तब चोरी का पता चला।” घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भक्तों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोग पुलिस की नाकामी पर सवाल उठा रहे हैं।

