पलामू में स्वास्थ्य सेवाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा
पलामू में स्वास्थ्य सेवाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा
एमएमसीएच में बिचौलिए,दलाल प्रवृत्ति के लोगों को दूर रखें,पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि वे अपना प्रशिक्षण पलामू जिले से प्राप्त किये हैं।ऐसे में वे जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था से भलीभांति अवगत है।उन्होंने कहा कि आप सभी डॉक्टर्स हैं,जरूरतमंदों का उपचार,उनकी दवाई,उनका फ़ॉलोअप सबकुछ आपकी जिम्मेदारी है।आपका कार्य बेहद महत्वपूर्ण है,ऐसे में आप सभी लोगों की सेवा करने का काम पूरे तन-मन से करें।एमएमसीएच में बिचौलिए,दलाल प्रवृत्ति के लोगों, फ्रॉड डॉक्टर्स एवं कमीशनखोरी से पूर्ण रूप से बचें।उन्होंने कहा कि 24*7 मेरी नज़र जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर रहेगी।वे मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक में बोल रहे थे।बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रस्तुत पीपीटी के आधार पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी नियंत्रण, एनसीडी स्क्रीनिंग समेत अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में एएनसी (गर्भवती महिलाओं की जांच) की स्थिति संतोषजनक है, जहां मार्च 2026 तक लगभग 98 प्रतिशत महिलाओं का पहला एएनसी पंजीकरण किया गया है।इसी तरह जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिला है।जिले में कुल प्रसव में 96 प्रतिशत संस्थागत प्रसव हुए हैं।इसपर डीसी ने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में यह 96 से बढ़ा हुआ दिखना चाहिये।बैठक में टीकाकरण कार्यक्रम,टीबी उन्मूलन कार्यक्रम,एनसीडी (गैर संचारी रोग)आदि की जानकारी ली गयी।
नये सीएचसी के निर्माण हेतु संबंधित प्राधिकार को लेटर लिखने के निर्देश
बैठक में डीसी ने सिविल सर्जन डॉ अनिल से जिले में कुल सीएचसी की जानकरी ली एवं उसके पैरामीटर से भी अवगत हुए।सिविल सर्जन ने बताया कि 1.5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले स्थानों पर सीएचसी का प्रावधान है।इसपर डीसी ने सिविल सर्जन को जिले में नए सीएचसी के निर्माण हेतु संबंधित प्राधिकार को चिट्ठी लिखने एवं समन्वय बनाने की बात कही।आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड निर्माण की समीक्षा में पाया गया कि जिले में कुल 48 प्रतिशत लाभुकों का ही कार्ड बन पाया है, जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।मौके पर सिविल सर्जन,एमएमसीएच के प्रिंसिपल, विभिन्न प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी,बीपीएम आदि उपस्थित रहे

