कोयल नदी में जेसीबी से मिट्टी भरकर किया जा रहा अतिक्रमण- रूचिर तिवारी
कोयल नदी में जेसीबी से मिट्टी भरकर किया जा रहा अतिक्रमण- रूचिर तिवारी
पूर्व में भी भाकपा पलामू ने इसी अतिक्रमण को लेकर किया था जांच।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने कोयल नदी के किनारे जहां पर छठ घाट भी है को जेसीबी मशीन से माटी से भरकर उसको समतल बनाया जा रहा है और नया कंस्ट्रक्शन करने की तैयारी हो रही है लेकिन जिले के सारे पदाधिकारी यहां तक की भाजपा के विधायक सांसद शहर की मेयर साथ ही चुनावी मौसम में आने वाले नेता लोग भी कोयल नदी के अतिक्रमण पर चुप्पी साधे हुए हैं आज से 4 माह पहले उसी जगह पर लगभग 200 फीट लंबा एवं 20 फीट चौड़ा पक्की दीवाल खड़ा कर दिया गया था जिस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की टीम जिसमें मैं स्वयं भी था ने आवाज भी उठाया था और उसके बाद कुछ दिनों के लिए काम भी रुका परंतु उसके बाद आज दो-चार दिन से इस दीवाल के पीछे साइड जहां पर नदी में उतरने के लिए सीढ़ी भी बना हुआ है उसको भरकर समतल किया जा रहा है और कुछ दिन में वहां बिल्डिंग बन जाएगा दो-चार दिन से लगातार कोयल नदी को जेसीबी मशीन से भरा जा रहा है पलामू उपायुक्त अभिलंब इस पर संज्ञान लें जल स्रोतों का रहना बहुत जरूरी है माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी भी सूरत में जल स्रोतों का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए लेकिन शहर के नाक के नीचे इस भीषण गर्मी में जहां पशु पक्षी आदमी सभी पानी के लिए तरस रहे हैं वहां पर पलामू की लाइफ लाइन कोयल नदी को भरा जा रहा है और शहर के सभी जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक हस्ती वाले नेताओं को इन जन मुद्दा से कोई मतलब नहीं रह गया है। वही कोयल नदी के एक तरफ रिवर व्यू साइड गंगा आरती भी होती है वहां रहीसै का जमावड़ा रहता है लेकिन दूसरे तरफ कोयल का अतिक्रमण किया जा रहा है जो पलामू की लाइफ लाइन नदी है। अतिक्रमण करने वाले ठेकेदार को भी मैं आगाह कर रहा हूं कि काम बंद करो अन्यथा जेल के चक्की पीसोगे।

