मुखिया शब्बीर आलम होंगे सम्मानित, रांची में CM करेंगे सम्मान समारोह में सम्मान
मुखिया शब्बीर आलम होंगे सम्मानित, रांची में CM करेंगे सम्मान समारोह में सम्मान
गिरिडीह प्रखंड की तेलोडीह पंचायत ने स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान बना ली है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के तहत तेलोडीह पंचायत को ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत’ श्रेणी में चयनित किया गया है।
यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि पंचायत के सामूहिक प्रयास और जागरूकता का परिणाम माना जा रहा है।
आगामी 24 अप्रैल 2026 को रांची के खेलगाँव स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हिमत सोरेन और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम को प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि यह सम्मान पूरे तेलोडीह की जनता, पंचायत कर्मियों और जनप्रतिनिधियों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि अब उनका लक्ष्य तेलोडीह को स्वच्छता के मामले में पूरे झारखंड में नंबर-1 पंचायत बनाना है।
साफ संदेश,
तेलोडीह पंचायत ने साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति और टीमवर्क हो, तो गांव भी मिसाल बन सकते हैं।

