​पांकी प्रोजेक्ट हरिवंश नारायण बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा अंजलि कुमारी बनीं स्कूल टॉपर

​पांकी प्रोजेक्ट हरिवंश नारायण बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा अंजलि कुमारी बनीं स्कूल टॉपर

​पांकी प्रोजेक्ट हरिवंश नारायण (P.H.N.) बालिका उच्च विद्यालय, पांकी की छात्राओं ने माध्यमिक परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।
​विद्यालय द्वारा जारी ‘टॉप 10’ सूची के अनुसार, अंजलि कुमारी ने कुल 94% (470 अंक) प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान एवं प्रखंड में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, नुजहत परवीन 93.60% (468 अंक) के साथ विद्यालय के दूसरे और प्रीतिबाला कुमारी 90.80% (454 अंक) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
आपको बता दें की ​इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा है
​कुल परीक्षार्थी: 453
​सफल छात्राएं: 444
​उत्तीर्ण प्रतिशत: 98.45% रहा,
छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणीत कुमार ठाकुर ने “हृदय से बधाई” देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह छात्राओं की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। “आज की कड़ी मेहनत, कल की सफलता है” के ध्येय वाक्य को इन बेटियों ने सच कर दिखाया है। स्थानीय अभिभावकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी छात्राओं की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।