खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच में खुली लापरवाही, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच में खुली लापरवाही, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
गुमला – उपायुक्त के निर्देश पर, अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण के दौरान निम्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई:
मेसर्स होटल पुष्पांजलि (बस स्टैंड के निकट)
मेसर्स पूजा सिंह (सिसई रोड)
मेसर्स ईट एन गार्डेन (सिसई रोड)
मेसर्स डिकेन्स (सिसई रोड)
मेसर्स नेशनल ट्रेडर्स (एस.एस. स्कूल रोड)
जांच के क्रम में कई अनियमितताएं पाई गईं। मेसर्स होटल पुष्पांजलि और मेसर्स डिकेन्स में साफ-सफाई की कमी मिलने पर संचालकों को एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर का अनिवार्य उपयोग करने तथा केवल ताजा भोजन परोसने के सख्त निर्देश दिए गए।
वहीं मेसर्स ईट एन गार्डेन को बिना अनुज्ञप्ति/लाइसेंस प्रतिष्ठान संचालित करते पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए शीघ्र लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने सभी खाद्य व्यवसायियों से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का पालन करने, साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।
साथ ही आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया कि मिलावटी या संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा




