“सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” — सड़क सुरक्षा अभियान में लोगों को किया गया जागरूक
“सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न थानो से बिना हेलमेट के पकडे गए वाहन चालकों के बिच सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया l कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगो को सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति सचेक करने का प्रयास किया गया l इस दौरान सड़क सुरक्षा का प्रमुख बिंदु Good Samaritan(नेक नागरिक) योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा महत्त्व के से आम लोगो को अवगत कराया गया l lइस दौरान कार्यक्रम में श्री संजय बैठा , जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, विनय रंजन तिवारी सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक आदि कर्मी उपस्थित रहे |




