पीसीसी पथ निर्माण का जीप सदस्य बीडीओ व मुखिया ने किया शिलान्यास…..

0
eaaa1c85-cbf0-4983-b901-232d1fee0497

पीसीसी पथ निर्माण का जीप सदस्य बीडीओ व मुखिया ने किया शिलान्यास…..

बरवाडीह प्रखंड के ब्लॉक कम्पाउंड में पीसीसी पथ निर्माण का जीप सदस्य सन्तोषी शेखर,बीडीओ राकेश सहाय पंचायत के मुखिया कालो देवी,सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद,राजधनी सिंह मनोज प्रसाद ने विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। जहां पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर जानकारी देते हुए मुखिया कालो देवी ने कहा कि यह सड़क 15वें वित्त आयोग की राशि के अंतर्गत निर्माण की जाएगी। इसकी लागत दो लाख उनचास हजार रुपये होगी।इस दौरान उन्होंने पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता में है।इधर मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण हम सभी ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी।ग्रामीणों ने पंचायत के कालो देवी का सड़क निर्माण को लेकर धन्यवाद किया। मौके पर पारस जायसवाल, शिबू साव,वरुण सिंह, मनोज प्रसाद,झमन सिंह मंटू लाल उरांव,देवलाल राम,मंजीत कुमार,अरुण कुमार,रामनाथ राम,समेत कई ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *