माओवादियों का सब जोनल कमांडर अघनु गंझू पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 लाख का है इनामी

0
024e6f67-25cf-47b0-8174-54fc8f5f060d

माओवादियों का सब जोनल कमांडर अघनु गंझू पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 लाख का है इनामी
लातेहार पुलिस अधीक्षक , अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम – बेतर के जंगलों में भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के दस्ता भ्रमणशील है। उक्त सूचना के आलोक में श्री संतोष कुमार मिश्र, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, महोदय, लातेहार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बेतर जाने वाली पक्की सड़क में स्थित पुल के सामने बेतर जंगल पहुँचकर भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के विरुद्ध सघन छापामारी की गई । छापामारी के क्रम में भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सबजोनल कमांडर अघनु गंझू, उम्र करीब 55 वर्ष, पिता स्व० खैटा गंझू, सा० मड़मा, थाना चन्दवा, जिला लातेहार को छापामारी दल के द्वारा – घेरकर साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए कुशलता पूर्वक पकड़ कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सबजोनल कमांडर अघनु गझू झारखण्ड के लातेहार, गुमला, लोहरदगा, राँची जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय था एवं काफी दिनों से कई कांडों में फिरार चल रहा था। गिरफ्तार भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सबजोनल कमांडर अघनु गंझू वर्ष 2019 में चन्दवा थाना क्षेत्रान्तर्गत लुकुईयाँ मोड़ के पास हुई पुलिस पार्टी पर हमला के मुख्य आरोपी है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध झारखण्ड सरकार 3 द्वारा 05 (पाँच) लाख रू0 का ईनाम एवं NIA द्वारा भी ईनाम घोषित है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लातेहार, गुमला, लोहरदगा एवं राँची जिला के विभिन्न 15 थाना में कुल 78 कांड दर्ज है। गिरफ्तार भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सबजोनल कमांडर अघनु गझू को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता

1. अघनु गंझू, उम्र करीब 55 वर्ष, पिता स्व० खैटा गंझू, सा० मड़मा, थाना चन्दवा, जिला- लातेहार

अपराधिक इतिहासः-

1. लातेहार, गुमला, लोहरदगा एवं राँची जिला के विभिन्न 15 थाना में कुल 78 काण्ड दर्ज है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल:-

1. श्री संतोष कुमार मिश्र, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार।

2. पु0नि0 बबलु कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, चन्दवा थाना ।

3.

पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार महतो, थाना प्रभारी बालूमाथ थाना ।

4. पु०अ०नि० जमील अंसारी, चन्दवा थाना ।

5. पु०अ०नि० नारायण यादव, चन्दवा थाना।

6. पु0अ0नि0 दिव्य प्रकाश, चन्दवा थाना

7. पु0अ0नि0 कुन्दन कुमार, चन्दवा थाना।

18. पु०अ०नि० सुनिल टुटी, चन्दवा थाना।

9. स०अ०नि० चन्दन मांझी, सैट 44, चन्दवा थाना । –

10. सैट – 44 चन्दवा थाना एवं सैट 206 माल्हन पिकेट के सशस्त्र बल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *