“गिरिडीह में बनेगा 7 मंजिला अत्याधुनिक थाना, साइबर और महिला थाना एक ही परिसर में”
गिरिडीह जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू हो गई है। जल्द ही शहर में सात मंजिला अत्याधुनिक थाना भवन का निर्माण होगा, जिसमें साइबर थाना और महिला थाना एक ही परिसर में संचालित होंगे। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
नगर थाना के बगल में बनने वाले इस भवन से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक हो जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास उसी दिन किया था, जब पुलिस महकमे को बड़ी संख्या में महिंद्रा बलेरो वाहन मिले थे।
इस पहल से गिरिडीहवासियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर कानून-व्यवस्था का लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

