मनिका विधायक रामचंद्र सिंह फिर बने विधानसभा सदाचार समिति के सभापति”

बरवाडीह लातेहार मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को एक बार फिर विधानसभा की सदाचार समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। यह निर्णय झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के निर्देश पर समिति के पुनर्गठन के तहत लिया गया है।विधानसभा समिति के एक वर्ष के लिए किए गए पुनर्गठन में विधायक रामचंद्र सिंह को दोबारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा गया है। उनके साथ समिति में सदस्य के रूप में जिगा होरो, लुइस मरांडी और चंदेश्वर महतो को शामिल किया गया है।विधायक रामचंद्र सिंह के पुनः सभापति बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, कांग्रेस जिला सचिव कोमल किंडो, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, कांग्रेस आदिवासी जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद, माननीय विधायक पुत्र सह प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, महुआडांड़ कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, अनिल कुमार सिंह, शिवानंद तिवारी, रवींद्र राम, अवधेश मेहरा, राहुल गुप्ता, हेसामूल अंसारी, मोहम्मद शाहिद, समसुल अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहैल, समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।