“गिरिडीह कोर्ट के बाहर प्रेमी जोड़े को लेकर हंगामा, शादी पर आमने-सामने आए दोनों परिवार”

गिरिडीह कोर्ट के बाहर प्रेमी जोड़े के परिजनों का हंगामा, प्रेम प्रसंग में शादी होने के बाद कोर्ट मैरेज कराने पहुंचे हैं युवती के परिजन, युवक के परिजन शादी को नहीं है तैयार

गिरिडीह. गिरिडीह में कोर्ट परिसर के बाहर प्रेमी युगल के शादी कराने की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजनों के बीच जमकर बवाल हो गया है. एक पक्ष के लोग शादी को तैयार हैं, वहीं दूसरे पक्ष के लोग इस शादी को मानने को तैयार नहीं हैं. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो रहा है. बता दें कि राजधनवार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. इसकी भनक ग्रामीणों और युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और दोनों की जबरन शादी करवा दी गई. इसके बाद आज दोनों को कोर्ट मैरेज कराने के लिए युवती के परिजन युवक को लेकर कोर्ट पहुंच गएम जैसे ही इसकी जानकारी युवक के परिजनों को मिली तो वे लोग कोर्ट पहुंच गए और इस शादी का विरोध करने लगे और युवती के परिजनों पर जबरन दबाव बनाकर शादी करने की बात कहकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. घटना के बाद कोर्ट परिसर के बाहर जमकर हंगामा हो रहा है.