आजसू छात्र संघ ने टावर चौक में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, JTET परीक्षा की मांग

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) गिरिडीह जिला इकाई ने आज टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर राज्य सरकार के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। जिला सचिव अक्षय यादव के नेतृत्व में हुए इस धरने का मुख्य कारण राज्य राजधानी रांची में छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो पर पुलिस लाठीचार्ज और JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) के 10 वर्षों से न आयोजित होना रहा।अक्षय यादव ने कहा, “बीते दिनों रांची में बबलू महतो पर लाठीचार्ज किया गया। क्या आम जनता को अपने अधिकार के लिए आंदोलन करने का हक नहीं? क्या हेमंत सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर आवाज दबाना चाहती है?” उन्होंने JTET पर विस्तार से बताया कि 2016 के बाद कोई नियमित परीक्षा नहीं हुई। 2024 में 3.5 लाख छात्रों के आवेदन रद्द कर दिए गए। हाईकोर्ट ने 31 मार्च 2026 तक परीक्षा कराने का आदेश दिया, लेकिन अनदेखी हो रही है। अन्य मुद्दे: कठिन सिलेबस, मुंडारी भाषा का अभाव।यादव ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन में केंद्रीय सचिव संतोष कुमार यादव, संदीप कुमार, दिवाकर कुमार, सुभाष कुमार, चंदन मंडल, दिलीप पोखन यादव, सौरभ और विवेक सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता उपस्थित रहे।