उपायुक्त श्री हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई l

0
369d740c-ff46-469b-9adc-75cf6f0ad7b7

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई l * उपायुक्त श्री हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई l बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट एनवायर्नमेंट प्लान के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं ठोस कचरा, प्लास्टिक कचरा आदि के प्रबंधन को लेकर जानकारी देते हुए जिला स्तरीय पर्यावरण समिति के सदस्यों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों से पुनः अवगत कराया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत,लातेहार ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट आदि के नगर पंचायत लातेहार में किये जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में बताया। उपायुक्त ने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु लोगों में व्यवहार परिवर्तन के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोग जैविक एवं अजैविक अपशिष्ट को अलग -अलग रंग के डस्टबिन में रखें, ताकि उन दोंनो तरह के कचरे का अलग–अलग निपटान हो सकें। बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण की रोकथाम एवं जिले में कचरे के उठाव समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने घरों, सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा खदान से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थो का सही तरीके से निपटान सुनिश्चित कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार , कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत,लातेहार श्री राजीव रंजन, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *