बरवाडीह प्रखंड सभागार में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
बरवाडीह प्रखंड सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें BDO रेखा रेशमा मिंज, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी एवं अन्य सभी महिलाओं एवं समाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही BDO एवं प्रखंड प्रमुख ने हार्दिक शुभकामनाएं दी । और कहां नारी है शक्ति, नारी है ज्योति,नारी है प्रेम, नारी है निष्ठा। घर-परिवार से लेकर राष्ट्र के निर्माण तक नारी ही है हर सफलता का रास्ता।यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उन महिलाओं के संघर्ष, साहस और उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी है।आज के दिन हम सब मिलकर यह वादा करें हम हर महिला का सम्मान करेंगे।
हम उनके अधिकारों के लिए खड़े होंगे।और सबसे महत्वपूर्ण, हम लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देंगे।नारी का सम्मान, राष्ट्र की शान

