“गढ़वा: पंचायत सहायकों की लंबित प्रोत्साहन राशि के तुरंत भुगतान की मांग”

पंचायत सहायक संघ जिला अध्यक्ष लवकुश प्रजापति ने गुरुवार को गढ़वा उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर पंचायत सहायक के लंबित प्रोत्साहन /सम्मान राशि भुगतान करवाने का मांग किया है। इस संबंध में गढ़वा जिला अध्यक्ष लवकुश प्रजापति ने बताया कि पंचायत सहायक के लंबित प्रोत्साहन सह सम्मान राशि को भुगतान को लेकर उपायुक्त गढ़वा को लिखित आवेदन देकर पर्व त्यौहार को देखते हुए स समय भुगतान करवाने का मांग किया है । उन्होंने बताया कि पंचायत सहायक के भुगतान होली, ईद त्योहार से पहले हो जाता है तो पर्व त्यौहार मनाने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 25 /26 एवं पूर्व के वित्तीय वर्ष का शेष भुगतान लंबित है उसके चलते पंचायत सहायक के घर परिवार चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समय पर भुगतान हो जाता है तो पूरे पंचायत सहायक के घर परिवार में भी पर्व त्योहार खुशियों से मानेगा।