पांकी में गोलगप्पे खाने से 100 से अधिक बच्चे की बिगड़ी तबीयत, इलाज में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम
पांकी में गोलगप्पे खाने से 100 से अधिक बच्चे की बिगड़ी तबीयत, इलाज में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम
पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका के इलाके में गोलगप्पे खाने के बाद 100 से भी अधिक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग के टीम मौके पर पहुंचे तत्काल मरीजों का प्राथमिक इलाज किया व बेहतर इलाज हेतु दर्जनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी लाया गया. बीमार पड़े लोगों में ज्यादातर बच्चे हैं सभी बच्चों को उल्टी दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत है.
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका के रघुआखाड़ महाशिवरात्रि के मौके पर मेला लगा था. इस मेले में पलामू चतरा इलाके के गई गांव के लोग पहुंचे थे जहां उन्होंने गोलगप्पा खाया था जिसके बाद उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ते गया, ग्रामीणों ने बताया कि मेले में द्वारिक, यादव टोला, जमुआटांड़, रिमी , रामपुर समेत कई अन्य गांव के बच्चों ने गोलगप्पा खाया था रविवार की रात से एक-एक करके बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. सोमवार सुबह में कई बच्चों की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई. ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की जानकारी पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई है.
पांकी में द्वारिका के रहने वाले सोनू गुप्ता कुमार गुप्ता, नरेश लाल यादव, मुखिया पति सह समाजसेवी विनोद यादव ने बताया कि उनके बेटे ने भी मेला में गोलगप्पा खाया था जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई है. स्थानीय स्तर पर ही बच्चे का इलाज करवाया गया है मेला में गोलगप्पा खाने के कारण गांव के कई अन्य बच्चे भी बीमार हुए हैं. उन्होंने बताया कि एक दर्जन से भी अधिक बच्चे बीमार हैं. वहीं पांकी के चिकित्सा प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कई बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिली है गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एंबुलेंस को भेजा गया है. साथ ही इस मामले में जांच भी की जा रही है. वहीं कई ग्रामीण अपने स्तर से भी बच्चों का इलाज भी करवा रहे हैं। इसके बाद एंबुलेंस भेज कर अन्य बच्चों को रेफर के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी में इलाज किया जा रहा, एंबुलेंस की कमी के कारण बीमार बच्चे गाड़ी बुक कर एवं बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचे।
वहीं मामले की जानकारी होने के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया हैं वहीं स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत लोगों का हाल-चाल जानने हेतु सैकड़ो लोगों का आना जाना लगा हुआ है।
मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी उपस्थिति में मरीजों का इलाज करवाया।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से यह हालत हुई है, स्थिति नियंत्रण में है सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है जिनकी स्थिति बेहतर है उन्हें घर भी भेजा गया है। पलामू सिविल सर्जन को भी मामले की जानकारी दी गई है

