मां दुर्गा को लोगों ने किया विदा, विसर्जन के साथ पूजा संपन्न

ठाकुरबाडी़ रेड़मा के विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन
दुर्गा पूजा समिति ठाकुरबाडी़ रेड़मा के प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजोत्सव का समापन हो गया।ठाकुरबाडी़ रेड़मा का दशहरा के दूसरे दिन प्रतिमा विसर्जन की परंपरा रही है और यहाँ के प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन माना जाता है।गाजे बाजे और भक्तिमय भजन कीर्तन के साथ बुधवार को ठाकुरबाडी़ रेड़मा से विसर्जन जूलूस निकला जो शहर के विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए कोयल तट पर पहूँचा जहाँ माता रानी की आरती की गई इसके बाद माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।इसके पूर्व डाॅ चंद्रशेखर आजाद चौक पर श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी के नेतृत्व में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की पगडी़पोशी करते हुए स्वागत किया गया।पगड़ी पोशी के दौरान समिति के अध्यक्ष मनोज तिवारी(पिंटू काका)मनीष तिवारी, प्रवीण तिवारी,पारस विश्वकर्मा,राकेश दूबे आरडीएक्स,पिंकू तिवारी, मोनू तिवारी सहित कई सदस्य शामिल थे।इसके पूर्व मंगलवार को श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों के द्वारा सभी पूजा समिति के विसर्जन जूलूस का डाॅ राजेन्द्र प्रसाद चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महासमिति के द्वारा प्रसाद का भी वितरण किया गया।इस दौरान श्री दुर्गा पूजा केंद्रीय महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी,नवीन तिवारी,ललन सिन्हा,बब्लू गुप्ता,संजय राज,रंजीत चंद्रवंशी,संदीप दास,रुपा सिंह,सुनिता सिंह,मीना गुप्ता,संजय राज,पिंटू गुप्ता,जितेंद्र सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।