जननायक स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा की जयंती पर माल्यार्पण, गिरिडीह में किया गया नमन

जननायक स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा की जयंती आज रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक गिरिडीह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण ,पुष्प अर्पित और नमन कर मनाई गई।
कुशवाहा संघ गिरिडीह के बैनर तले इस महान आत्मा की जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्री वर्मा की उपलब्धियां समाज के सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनके किए काम
सर्वजातीय सर्वधर्म के प्रति किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यो को याद करते हुए संघ के पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।
जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण प्रसाद की अगुवाई में कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिगंबर प्रसाद दिवाकर और मुन्ना प्रसाद कुशवाहा सहित सभी स्वजनों के साथ पुष्प और माला अर्पित करते हुए नमन किया ।
जिला अध्यक्ष श्री प्रसाद ने समाज के लोगों का समाज के गणमान्य पुरोधाओं के प्रति आज की जो स्थिति है उसपर चिंता जाहिर की।
कहा की आज के नौजवानों को
नई पीढ़ी को समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को याद रखने की आवश्यकता है ।
उनके जो अच्छे विचार और कार्य हैं उनको समाज में फैलाने की जरूरत है।
इस माल्यार्पण सह नमन कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज वर्मा नगर महामंत्री हरिनंदन वर्मा बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा समाजसेवी सह व्यवसाय मोहन वर्मा
सुनील वर्मा ,भुनेश्वर वर्मा महेंद्र कुमार वर्मा कैलाश वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।