लालगढ पंचायत में दुर्गा पूजा 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया स्वर्ण जयंती

0
5d19014f-5057-4cb3-802d-8720cae92ac9

लालगढ पंचायत में दुर्गा पूजा 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया स्वर्ण जयंती

स्वर्ण जयंती के अवसर पर पूजा कमेटी ने कराया भव्य भक्ति जागरण

 

बिश्रामपुर संवाददाता,, बिश्रामपुर प्रखंड स्थित लालगढ पंचायत में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा दुर्गा पूजा का 50 वर्ष पुरने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया इसी उपलक्ष्य में कमेटी के द्वारा भव्य भक्ति जागरण का आयोजन की गई इस जागरण कार्यक्रम में गायक कलाकार राजन पांडे एवं खुशबू राणा ने अपनी गायी की पर दर्शकों को पूरे रात भक्ति गीत पर झूमाते रहा इस भक्ति जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी उनके साथ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी उपस्थित थे कार्यक्रम में उपस्थित श्री चंद्रवंशी के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विजयदशमी की शुभ अवसर पर श्री चंद्रवंशी ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी और बोला हमारी भारतीय संस्कृति को सदैव इसी तरह से बचाए रखना है पूरे देश में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है मैं मां दुर्गा से कामना करता हूं सभी को सुख समृद्धि माता प्रदान करें इस अवसर पर उपस्थित लालगढ़ मुखिया धर्मेंद्र चौधरी मीडिया प्रभारी उपेंद्र तिवारी दामोदर प्रसाद यादव रामानंद तिवारी पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *