गढ़वा में 25 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित होगी दो दिवसीय बृज बिहारी पाठक स्मृति वॉलीबॉल लीग -25
गढ़वा:– सहीजना स्थित वॉलीबॉल संघ गढ़वा के कार्यालय में आयोजन की तैयारी की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक ने की।
समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम जिले की टीम के पंजीकरण की स्थिति के संबंध में चर्चा की गई।
चर्चा में तकनीकी टीम के द्वारा बताया गया कि अभी तक बालकों की कुल बारह और बालिकाओं की कुल छह टीमों का पंजीकरण हो गया है ।
लोगों ने बताया कि यह लीग मैच तीन ग्रुप में कराया जाएगा। एक ग्रुप में बालिका की टीम होगी तथा दो ग्रुप सीनियर पुरुष टीम तथा जूनियर बालक टीम का होगा।
जिले के टीम के लिए पंजीकरण के लिए दो दिन का और समय विस्तार किया गया है। गढ़वा जिला की इच्छुक टीम अब 23 दिसंबर तक टीम का पंजीकरण करा सकते हैं। लीग मैच का शुभारंभ 25 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे तथा इसका समापन 26 दिसंबर को संध्या 03:30 बजे कराने का निर्णय लिया गया है।
इस दो दिवसीय लीग मैच के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष- नवीन कुमार पाठक,
आयोजन सचिव- ओम प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष- प्रणव कुमार
उपाध्यक्ष- रवि कुशवाहा(पुलिस मेंस एसोसिएशन) श्याम नारायण पांडे तथा विवेक तिवारी, सह सचिव- प्रकाश यादव(पुलिस मेंस एसोसिएशन), पंकज मिश्रा, शैलेश नंदन सिन्हा,स्वागत कमेटी का अध्यक्ष- संजीव पांडे,सदस्य- धीरेन्द्र पासवान(पुलिस मेंस एसोसिएशन), ओमप्रकाश चौबे, अरविंद दुबे, मंच संचालन की जिम्मेदारी कमलेश पांडे और विशाल पांडे को दी गई।
मैच का संचालन हेतु
तकनीकी पदाधिकारी के रूप में विकास तिवारी, प्रशांत ओझा तथा संजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई ।
वहीं खिलाड़ियों के भोजन तथा आवासन की जिम्मेदारी अंशु दुबे तथा समर राजा को दी गई।
मैच के लिए रेफरी की भूमिका में कुलदीप कुमार गोंड, प्रशांत कुमार ओझा, संजय कुमार तथा समर रजा रहेंगे।
जबकि कार्यकारिणी के सदस्य- बबलू कुमार, आदित्य पांडे बनाए गए हैं।

