धान अधिप्राप्ति जिला के 25 के केंद्रों पर, लाभ उठाएं कृषक : डॉ ताराचंद(डीसी )

प्रति क्विंटल 2450 रुपये की दर से सरकार करेगी एकमुश्त भुगतान

उपायुक्त ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झंडी

लोहरदगा : उपायुक्त डॉ ताराचंद ने समाहरणालय परिसर लोहरदगा से आपूर्ति विभाग के तीन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान उपायुक्त ने किसानों से अपना धान जिला के निर्धारित 25 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही जमा करने की अपील की। इसमें सरकार की ओर से किसानों को प्रति क्विंटल 2450 रुपये की दर से एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। जिला में धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ है।
किसान कराएं अपना रजिस्ट्रेशन
धान अधिप्राप्ति के किसान अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं ई-उपार्जन मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन के उपरांत अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। साथ ही अद्यतन स्थिति देख सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए टॉल फ्री नबंर 1967 या 180002125512 पर कॉल कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जिला आपूर्ति कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
25 धान अधिप्राप्ति केंद्र
जिला में निर्धारित सरकारी धान अधिप्राप्ति केंद्रों में 21 लैम्प्स और 4 एफपीओ शामिल हैं। 25 धान अधिप्राप्ति केंद्रों में लोहरदगा प्रखण्ड का हेसल लैम्पस, निंगनी लैम्पस, मन्हो लैम्पस, बाघा लैम्पस, जोरी लैम्पस, कुडू प्रखण्ड का कोलसिमरी लैम्पस, कुडू लैम्पस, ककरगढ़ लैम्पस, लावागाई लैम्पस, चन्दलासो लैम्पस, किस्को प्रखण्ड का अरेया लैम्पस, किस्को लैम्पस, हेसापीड़ी लैम्पस, खरकी लैम्पस, जोडा सखुवा एफपीओ, सेन्हा प्रखण्ड का सेन्हा लैम्पस, बुटी लैम्पस, अलौदी लैम्पस, सुखसम्पदा एफपीओ, सेन्हा एग्रो एफपीओ, बदला लैम्पस, कैरो प्रखण्ड का सढाबे लैम्पस, हनहट लैम्पस, नौशाद एग्रो एफपीओ और भण्डरा प्रखण्ड का गडरपो लैम्पस शामिल है। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, डीसीएलआर सुजाता कुजूर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे।