जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का हुआ आयोजन
चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे

लोहरदगा : पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद, युवा कार्य विभाग द्वारा डिस्ट्रिक्ट लेवल नेशनल यूथ फेस्टिवल-2025 का आयोजन नगर भवन में कराया गया। इस समारोह में रा. चुन्नीलाल प्लस टू उच्च विद्यालय, शिशु विद्या मंदिर विद्यालय, ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, मधुसूदन महिला कॉलेज व बीएस कॉलेज व लोहरदगा के अन्य विद्यालयों से प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें लोक सामूहिक नृत्य, सामूहिक गीत ,भाषण, चित्रकला एवं कविता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा सम्मानित किया गया। ये सभी प्रतिभागी 23 दिसंबर 2025 को राँची जिला में होने वाले राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल-2025 में लोहरदगा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, नेहरू युवा केन्द्र के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
