जय श्रीराम समिति नया चुनाव निमित्त 13सदस्य संचालन समिति गठित किया

जय श्रीराम समिति नाम से व्यक्तिगत बयान आधिकारिक नहीं होगा : रमेश उरांव

लोहरदगा : लोहरदगा हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय परिसर में शनिवार को हिंदूवादी संगठन जय श्रीराम समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक रमेश उरांव ने की। बैठक के उपरांत समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रमेश उरांव ने बताया कि जय श्रीराम समिति का सत्र 2024–25 की एक वर्ष की अवधि पूरी हो चुकी है। संगठन के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से नए सत्र के लिए 13 सदस्यों की संचालन समिति गठित की गई है। यह संचालन समिति आगामी चुनाव संपन्न होने तक संगठन के समस्त दायित्वों का निर्वहन करेगी।
उन्होंने बताया कि संचालन समिति में रमेश उरांव, सुषमा सिंह, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, परमेश्वर साहू, लक्ष्मी भगत, शैलेश कुमार कुशवाहा, ओम महतो, कन्हैया करवा, हेमंत वर्मा, चंदन साहू, रामकुमार साहू एवं बजरंग करवा को शामिल किया गया है। समिति के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों में सामूहिक निर्णय और अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्य संरक्षक रमेश उरांव ने स्पष्ट किया कि जय श्रीराम समिति से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना या बयान मीडिया में केवल संचालन समिति द्वारा अधिकृत विज्ञप्ति के माध्यम से ही जारी किया जाएगा। समिति के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत रूप से जारी की गई जानकारी को संगठन की आधिकारिक राय नहीं माना जाएगा।
बैठक और प्रेस वार्ता के दौरान समिति के अन्य सदस्य व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।