महुआडांड़ में अचानक बढ़ी ठंड, दोपहर बाद हाड़कंपा मौसम, अलाव बना सहारा

महुआडांड़ बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। तेज ठंडी हवाओं के साथ हाड़कंपा देने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शाम होते-होते ठंड का असर और तेज हो गया, जिसके कारण आम लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। बाजार क्षेत्र में रौनक कम होती नजर आई और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।ठंड से बचाव के लिए लोग चौक-चौराहों पर जल रहे अलाव के आसपास जुटते दिखाई दिए। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की संख्या बढ़ाने और ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।