99 बच्चों का भविष्य एक शिक्षक के भरोसे, पढ़ाई फिर भी जारी
महुआडांड़ प्रखंड केचम्पा गांव स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय चम्पा में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आई हैविद्यालय में कुल 99 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक शिक्षक के सहारे पूरे स्कूल का संचालन किया जा रहा है इसके बावजूद विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नियमित और व्यवस्थित रूप से कराई जा रही है,हालांकि यह कार्य आसान नहीं है विद्यालय की प्राचार्य बसंती देवी ने बताया कि,स्कूल में समय-समय पर प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी भी रहती है, जिससे बच्चों को पढ़ाने में कठिनाई आती है। फिर भी एक शिक्षक के माध्यम से सभी कक्षाओं की पढ़ाई निरंतर कराई जा रही है। एक ही शिक्षक को कई कक्षाओं को संभालना, पाठ्यक्रम पूरा करना, बच्चों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, सरकारी रिपोर्टिंग जैसे कार्य भी करने पड़ते हैं। ऐसे में पढ़ाई का स्तर बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है, फिर भी शिक्षक अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं।इस स्थिति को देखते हुए छात्रों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से अतिरिक्त शिक्षकों की मांग की है। उनका कहना है कि यदि विद्यालय में और शिक्षक नियुक्त किए जाएं, तो बच्चों को और बेहतर शिक्षा मिल सकेगी और विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और मजबूत होगा।

