मकतपुर से कचहरी चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानदारों पर गिरी निगम की गाज

गिरिडीह। नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छठे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी रखा। आज दोपहर नगर निगम की वाहन और सायरन की आवाज सुनते ही मकतपुर से कचहरी चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया।
अभियान की शुरुआत कालीबाड़ी चौक से की गई। इस दौरान टीम ने सड़क पर लगाए गए कई दुकानों के बोर्ड को जब्त कर ट्रैक्टर में लाद दिया। हालांकि एक दुकान संचालक ने ट्रैक्टर से बोर्ड उतार लिया, जिस पर अधिकारियों और दुकानदार के बीच कहासुनी हुई। बाद में अधिकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा नहीं डालने की चेतावनी दी, जिसके बाद बोर्ड को पुनः जब्त कर लिया गया।

जांच के क्रम में कई दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस रद्द पाया गया। मौके पर नगर निगम ने तीन से चार दुकानदारों के नए ट्रेड लाइसेंस भी तत्काल जारी किए और भुगतान लिया। टीम को यह भी जानकारी मिली कि कई दुकानदार बिना अनुमति के अपने दुकानों के बाहर विज्ञापन हेतु डिजिटल बोर्ड लगाए हुए हैं। इस पर निगम की ओर से सभी को आदेश लेने और बोर्ड का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया।

नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि जिनका ट्रेड लाइसेंस रद्द है, वे तत्काल नवीनीकरण कराएं और किसी भी तरह के प्रचार बोर्ड लगाने से पहले निगम की अनुमति लें।
अभियान में यातायात इंस्पेक्टर दुगन टोपनो, शिवम कुमार, रवि वर्मा, निशांत वर्मा, पप्पू यादव, अमित राय, प्रशांत कुमार, राहुल हाड़ी, छोटू रविदास, सहायक पुलिस शुभम कुमार और रामप्रसाद सहित कई पुलिस जवान मौजूद थे।